राजधानी में युवक की गोली मार कर हत्या, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

दानापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने ली जान; CCTV और FSL की मदद से जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल इलाके का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पटना के सिपारा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान पटना के सिपारा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
सिटी एसपी पटना संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on: