मुजफ्फरपुर- पीपल की टहनी गिरने से दो बच्चों की हुई मौत, 8 हुए गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

प्रत्येक वर्ष होती है गाँव में ब्रह्मपुजा , पीपल के पेड़ के टहनी गिरने से हुई हादसा

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार पहुंचे घटनास्थल पर , इस हृदयविदारक घटना पर जताया शोक, परिजनों को दिया सांत्वना – कहा सभी को मिलेगी उचित मुआवजा

श्री कुमार बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भाग ले रहे थे

उन्होंने मामले की जानकारी उपरांत दूरभाष पर जिलाधिकारी कुमार गौरव से बात किया एवं तत्काल अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया एवं बचाव कार्य शुरू करवाने की बात कहा

इसके बाद वे तत्काल बिहार विधानसभा से घटनास्थल के लिए रवाना हुए और घटना स्थल पर पहुंचे

कांटी प्रखंड क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत के मिठनसराय माधोपुर वार्ड 11 में ब्रह्मपुजा के दौरान सोमवार को पीपल के पेड़ की टहनी गिरने से एक बच्चे और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक बच्चे की पहचान सोनू कुमार पिता किशोर साह उम्र 14 वर्ष व बच्ची की पहचान अनन्या कुमारी पिता दिलीप साह उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है। वही , घायलों में राजा प्रताप सिंह उम्र 52 वर्ष, हेमंत झा, उम्र 50 वर्ष, जंग बहादुर सिंह उम्र 70 वर्ष, संस्कार कुमार उम्र 7 वर्ष, अभिषेक कुमार उम्र 7 वर्ष, काजल कुमारी उम्र 9 वर्ष, ज्योति कुमारी उम्र 10 वर्ष, अंशु कुमारी उम्र 8 वर्ष सभी ग्राम मिठनसराय माधोपुर, कांटी अंचल के निवासी के रूप में है। वही, मामले की जानकारी के उपरांत गांव में अफरा – तफरी की माहौल उत्पन्न हो गई।
स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई।
बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष गाँव में ब्रह्मपुजा होती हैं।
मामले की सूचना उपरांत अहियापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की।
वही, इस मामले की सूचना स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा ने क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार को दी। श्री कुमार बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भाग ले रहे थे। उन्होंने मामले की जानकारी उपरांत दूरभाष पर जिलाधिकारी कुमार गौरव से बात किया एवं तत्काल अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर भेजने का आग्रह किया एवं बचाव कार्य शुरू करवाने की बात कहा इसके बाद वे तत्काल बिहार विधानसभा से घटनास्थल के लिए रवाना हुए और घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों से इस घटना की जानकारी प्राप्त किया एवं इस घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया एवं सांत्वना दी।
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है एवं हृदयविदारक है साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों बच्चों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दी जाएगी साथ ही सभी घायलों को भी सरकारी सहायता करवाने व मुआवजा दिलवाने के मामले में पहल करेंगे। विधायक अजीत कुमार ने मौके पर उपस्थित कांटी सीओ मुकेश कुमार व अहियापुर थानेदार शरत कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया इंद्र मोहन झा समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। वहीं, अहियापुर पुलिस दोनों मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा एवं सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रही है। इधर, मृतक बच्चे के परिजनों में काफी चीख – पुकार मची हुई है साथ ही घायलों के परिजनों में भी मायूसी छाई हुई है।

Join us on: