चंचल गिरी की रिपोर्ट
दो साल के कार्यकाल में राज्य में साढ़े तीन हजार महिलाओ का अपहरण और बलात्कार
कुंडहित(जामताड़ा)
शुक्रवार की रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अम्बा में स्वदेश वाणी संवाददाता चंचल गिरी से एक प्रेस बयान में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया| कहा कि झारखंड सरकार ने दो सालों में क्या किया|उन्होंने बताया की इस सरकार में दो सालों में जनता बेहाल हो गई,यह लुट खसोट की सरकार साबित हुई है। उन्होने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दो सालों में जनता की दुर्गति पूर गई हैं। जनता ने जो अपेक्षा और आशा इस सरकार से किया था वह सब व्यर्थ हो गया। सत्ता में आने के पहल हेमंत सोरन ने कहा था कि हम लोगो को तीन लाख का घर देंगे, एक भी घर नही बना। पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे, किसी को नौकरी नही मिली। कहा था पारा शिक्षकों का स्थायीकरण होगा वह भी नही हुआ। आगंनबाड़ी सेविका व सहायिका का स्थायीकरण होगा वह भी नही हुआ। हुआ तो सिर्फ इस राज्य में साढ़े तीन हजार महिलाओ का अपहरण और बलात्कार । जो सबसे बड़ा इस दो साल में झारखंड के रिकॉर्ड को तोड़ता है। ओर जिसमें आधा लोग आदिवासी है, हरिजन है। बेरोजगारी बढ़ती चली गयी, भ्रष्टाचार ओर लुट होता गया। वही इस सरकार में ट्रक में भर-भर कर बालु पास होता रहा, देखने वाला कोई नही है। लेकिन कोई अगर एक ट्रेक्टर बालु घर बनाने के लिए ले जाता है तो पुलिस द्वारा अवैध वसुली किया जाता है। साथ ही ये पैसा नेताओं के पॉकेट में जाता है। भ्रष्टाचार में उठाये गये पैसे को यंहा के उच्च पदाधिकारी को जाते है। यंहा के जनप्रतिनिधि को जाते हे। अगर नही जाते है तो यंहा के जन प्रतिनिधि चुप क्यों हैं। यंहा के विधायक मुंह मे ताला क्यों लगा के बैठा हैं । किसी पदाधिकारी के पास कोई भी शिकायत करने पर यंहा से उपर तक सुनने वाला कोई नही है। भारतीय जनता पार्टी के शासन के समय 181 था। जंहा कोई भी साधरण व्यक्ति फोन कर शिकायत कर सकता था। जिसपर कारबाई भी होता था। अफसर डरता था। अभी किसी अफसर को किसी तरह का डर नही है। यंहा गाय का खुले आम तस्करी हो रहा है। गाय को इधर से ले जाकर पश्चिम बंगाल में बेचा जा रहा है। वंहा से बंगला देश कटने के लिए जाता है।उन्होने कहा की बहुत दिनो तक गठबंधन की रावण राज्य नही चलेगा। यह कंस का राज्य है, रावण का राज्य है। राम की सेना जब आयेगी तो रावण राज्य का अंत होगा।




