स्कुल जा रही छात्रा को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, कई खोखे बरामद,गाँव के ही युवक पर आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत केजिया मंगल स्थान के पास स्कूल जा रही एक छात्रा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा को तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान केजिया गाँव के वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है।वो कस्तूरबा विद्यालय की 12 वीं की छात्रा थी आज 9 बजे पैदल ही स्कूल जा रही थी ।तभी अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दिया है । घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।घटना के संबंध में मृतका छात्रा की मां का बताना है कि कस्तूरबा स्कूल पूसा रोड 12वीं में वह पढ़ती थी गोली मारकर उसकी हत्या की है ।एक लड़का से बातचीत करती थी उसी ने गोली मारकर हत्या कर दिया है वो कजिया का ही रहनेवाला है ।वहीं घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडे का बताना है कि पुलिस को एक सूचना मिली कि वैनी थाना क्षेत्र में बच्ची स्कूल जा रही थी तभी किसी व्यक्ति की तीन गोली मारकर हत्या कर दिया है । घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है ।पुलिस को अहम जानकारी मिली है ।उसी आधार पर जांच कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी । फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है!

Join us on: