वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से कटकर एक भालू की मौत, परिचालन प्रभावित!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

खबर बगहा से है जहां वाल्मीकिनगर–बगहा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से कटकर एक भालू की मौत हो गई। घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान वंदे भारत, अंत्योदय और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।घटना नरकटियागंज–गोरखपुर रेलखंड के वाल्मीकिनगर और बगहा स्टेशन के बीच अड़गणना टोला के समीप हुई। रेलवे ट्रैक पर भालू के कटने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने भालू के शव को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका। घटना के कारण लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और वंदे भारत, अंत्योदय तथा सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं। वन विभाग अब उस ट्रेन की पहचान करने में जुटा है, जिसकी चपेट में आने से भालू की मौत हुई। मामले की जांच जारी है।

Join us on: