मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपौल के 11 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया। इसी क्रम में सुपौल जिले के 11 विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में उद्घाटित किया गया। जिले के जिन विद्यालयों का उद्घाटन हुआ, उनमें पब्लिक उच्च विद्यालय प्रतापगंज (प्रतापगंज), उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हुलास (राघोपुर), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुर (बसंतपुर), परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलही (मरौना), उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली (निर्मली), उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया (किशनपुर), चतुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर (पिपरा), जनता फागु मेहता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (सरायगढ़-भपटियाही), सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपतगंज (छातापुर), उच्च माध्यमिक विद्यालय त्रिवेणीगंज तथा सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल शामिल हैं।सभी विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय सभागार में देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) मणिभूषण कुमार, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेंद्र झा, जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, जनप्रतिनिधि युगल किशोर अग्रवाल, हरेकांत झा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन के साथ ही इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Join us on: