रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के दिलेंद्र तांती और पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाया, जबकि गौरी देवी और रणजीत तांती ने जहर खाया। इस घटना में अब तक ससुर दिलेंद्र तांती और पुत्रवधू गौरी देवी की मौत हो गई।जबकि पुत्र रणजीत तांती और पुरुषोत्तम कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।जिसमें रंजीत की हालत बेहद गंभीर थी और ईलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई, इस तरह इस खौफनाक कांड में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक चल रहा था अचानक पारिवारिक विवाद हुआ और इसी पारिवारिक विवाद में एक ही घर के चार सदस्यों ने खौफनाक कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि पुत्र और पिता में पहले भी मारपीट की घटना घटी थी। हालांकि इस घटना को लेकर परिजनों ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है लेकिन इलाके में इस घटना को चर्चा का विषय बना हुआ है।पूरे गांव में इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है।पुलिस ससुर और पुत्रवधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं रंजीत के शव को भी पोस्टमार्टम के लिये भेज़ दिया गया है पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।




