पंचायत कर्मियों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर– मुकेश कुमार

ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पूर्वी पंचायत सरकार भवन में पंचायत कर्मियों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को उनके वेहतर कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुखिया मदन पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार, उप मुखिया अनीता देवी,बीसी जय शंकर कुमार सहित पंचायत के सभी कर्मियों को मिथिला की पारंपरिक एवं संस्कृति के अनुरूप पाग, दोपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही इन कर्मीयो के साथ पंचाय के विकास मे किए गए कार्यो को याद करते हुए धन्यवाद दिया।

मुखिया ने कहा कि पंचायत के विकास एवं जनसेवा में कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके सहयोग और समर्पण से पंचायत में कई विकासात्मक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।

कार्यक्रम में बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन आपसी सौहार्द एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Join us on: