अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, संभावित आपराधिक साजिश को पुलिस ने किया नाकाम!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, संभावित आपराधिक साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज!

मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना पुलिस ने समय रहते मिली गुप्त सूचना पर की गई तत्पर कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया है और अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात्रि लगभग 12:50 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत जलसेन गांव के निकट की है। रुद्रपुर थाना पुलिस द्वारा आवस्यक पूछताछ एवं कानून प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी, उसी दौरान गश्ती टीम को मध्य रात्रि को जलसेन गांव भेजा गया। जहांवहां गांव के ही धीरज पाठक और उसके एक साथी के द्वारा जलसेन गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अवैध हथियार लेकर किसी अपराधिक कृत्य को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। इस बात को लेकर रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने सूचना से तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार को अवगत कराते हुए पुलिस टीम को प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई के लिए बिना देर किये जलसेन गांव के लिए रवाना किया गया। जहां पहुंचे ही पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध तेजी से भागने लगे। जिसे पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की जिसमें एक आरोपी पकड़ा, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भागाने में सफल हुआ।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धीरज पाठक, पिता दयानंद पाठक, गांव जलसेन, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पूछताछ में धीरज ने अपने साथी का नाम रमन झा बताया और यह भी स्वीकार किया कि रमन ने उसे यह हथियार दिया था। रमन ने ही उसे लूटपाट और हत्या जैसे अपराधों के लिए प्रेरित किया था। आगे गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर रमन झा को भी चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर बरामद सामग्री को वैधानिक रूप से जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने बताया है कि धीरज पाठक का पिछले मामलों में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उल्लेखनीय है कि उसके विरुद्ध रुद्रपुर थाना में पहले से कांड संख्या 13/26 के अंतर्गत मामला दर्ज है तथा भैरवस्थान थाना में 15/07/2026 के मामले में भी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण भी दर्ज है। आगे पुलिस ने बताया कि फरार हुए एक अन्य संदिग्ध गंगई कामत की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। वहीं, रुद्रपुर थाना के द्वारा संबंधित धाराओं में आवश्यक अभियोग पंजीकृत कर विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने कहा है कि ऐसे मामलों में आम जनता से सहयोग की अपेक्षा है तथा संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करने का अनुरोध किया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on: