रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित विशे लडूंगामा गांव में तालाब में डूबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना के भगवतीपुर गांव के वार्ड 11 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र मिथुन राम, 22 वर्ष के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशे लडूंगामा गांव में ही एक राजमिस्त्री के साथ मजदूर का काम करता था। जहां दिन के 1 बजे के आस-पास में वह प्राथमिक विद्यालय विशे लडूंगामा के कैंपस के पास स्थित तालाब में स्नान करने गया। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना स्थल के सामने तालाब के किनारे पर संचालित नाश्ते की दूकान कर रहे दूकानदार ने मजदूर को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचकर मजदूर को तालाब से बाहर निकालने में जुट गये। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना को दी। जिसके बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। तालाब के पानी से युवक को बाहर निकाले जाने मे देर हो गया। जब तक युवक को बाहर निकाला जाता वे दम तोर चुका था। मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चार भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक की शादी नही हुई थी। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम सा मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



