मधुबनी- रहिका में पुलिस कार्रवाई के दौरान एएसआई पर चाकू से हमला, तीनो बाइक सबार हमलावर फरार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले मे अपराधी का मनोवल सातवे आसमान पर इस कदर बढा हुआ है की आम जनता ही नही अब पुलिस वालो को भी बकसने को तैयार नही। मामला रहिका थाना से कुछ ही दूरी पर बीती देर रात पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपराधीयों ने एएसआई पर चाकू से हमला कर घायल कर तीन युवक मौके से फरार हो गया। अपराधियों द्वारा कमर के नीचे चाकू लगने से एएसआई रूपक कुमार बूरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एएसआई इस समय घटना पर बोलने से परहेज कर रहे हैं। थाना सूत्रों के अनुसार एएसआई रूपक कुमार अपने साथ तैनात चौकीदार के साथ सादे कपड़ों में बाइक से पेट्रोलिंग पर निकले थे। करीब दो सौ मीटर आगे पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों आता दिखाई दिया। जिसे रोककर जांच- पड़ताल करने एवं पूछताछ किया जाने लगा। पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर आरोपियों में से एक ने चाकू निकाल कर एएसआई पर हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों युवक घटना स्थल से बाइक लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और चौकीदार के बयान से यह भी चर्चा शुरू हुई कि हमले के दौरान एएसआई और चौकीदार के साथ छिनतई भी हुई थी, लेकिन रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने इस दावे का खंडन किया है और फिलहाल छिनतई की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया है कि एएसआई की जख्म गंभीर नहीं है, फिर भी घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की उच्च प्राथमिकता मे रख कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी भी हो सकती है। लगभग 15 दिन पहले इसी मार्ग पर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसे लेकर तनाव के संकेत मिले थे। पुलिस अब उस घटनाक्रम और मौजूदा हमले के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मौके से कुछ सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इस बाबत मधुबनी के एसएसपी योगेन्द्र कुमार को रात 12 बजे सूचना दी गई तत्पश्चात डीएसपी सदर 02 अमित कुमार के साथ वे पूरे मामले की जानकारी लेने और स्थिति का जायजा लेने रहिका थाना पहुंचे और एएसआई और चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। एस पी के निर्देशन में रहिका थाने की पुलिस टीम को फरार तीनों युवकों को जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए निर्देश जारी किए गए है। डरिए अधिकारी से प्राप्त निर्देश के बाद रहिका थाना पुलिस टीम तीनो हमला बरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। आगे थानाध्यक्ष ने सार्वजनिक सुरक्षा और सड़कों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया है और इस घटना के संबंध में प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं हुई है; पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय रिपोर्ट और घायल एएसआई के बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Join us on: