रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
नीति आयोग की सेंट्रल प्रभारी अधिकारी ने आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
नीति आयोग की सेंट्रल प्रभारी अधिकारी श्रीमती वंदना प्रेयषी, आईएएस द्वारा शुक्रवार को खगड़िया जिले में संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, कौशल विकास सहित विभिन्न प्रमुख संकेतकों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को नियमित अनुश्रवण, डेटा की शुद्धता एवं समय पर अद्यतन करने तथा विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।
इस क्रम में खगड़िया जिले के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड परबत्ता में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड फेलोज़ (Aspirational Block Fellows) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना एवं अन्य विकासात्मक मानकों की प्रगति का आकलन किया गया।
बैठक के दौरान श्रीमती वंदना प्रेयषी ने अधिकारियों से क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित संकेतकों में सतत सुधार लाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करते हुए लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाएं।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड फेलोज़ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




