मुंगेर- पांच दोस्तों के साथ झील घूमने आए एक किशोर की डूबने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

पांच दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर झील घूमने आए एक किशोर की डूबने से मौत .गहरे पानी में नहाने से मना किए जाने के बाद भी दोस्त संग नहाने के क्रम में हुआ हादसा .खगड़िया डीएवी का छात्र था मृतक केशव .घर में बिना बताए और स्कूल जाने की बात कहकर हवेली खड़गपुर झील पहुंचा था पांचों किशोर।

मुंगेर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर झील घूमने आए खगड़िया के एक किशोर की पूरब दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के नजदीक कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के पांच किशोर केशव कुमार(15 वर्षीय ), आयुष कुमार(17 वर्षीय ), अनीश कुमार(16 वर्षीय ),आदित्य आर्य(15 वर्षीय ) और मयंक कुमार (16 वर्षीय ) हवेली खड़गपुर झील घूमने आया था जंहा घूमने के दौरान खड़गपुर झील में स्नान करने लगे। इसी दौरान केशव और उसका एक अन्य दोस्त आयुष गहरे पानी में डूबने लगा। केशव और आयुष को डूबता देख अन्य दोस्तों ने गमछा फेंक कर बचाने का भरपूर प्रयास किया। जिसमें केशव गहरे पानी में डूब गया जबकि गमछा पकड़ कर आदित्य किसी प्रकार गहरे पानी से दोस्तों के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया। इधर अन्य दोस्तों ने डूब रहे केशव को बचाने के लिए आसपास मदद के लिए शोर मचाया लेकिन केशव गहरे पानी में डूब गया। आनन फानन में आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर की मदद से केशव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। बाहर निकाले जाने के बाद लोगों ने उसे सीपीआर भी दिया और आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है मृतक सहित सभी दोस्त खगड़िया जिला के डीएवी की दसवीं का छात्र है। मृतक केशव खगड़िया जिला के स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला का 15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का इकलौता पुत्र है। मृतक के दोस्तों ने बताया की हमलोग खगड़िया जिला से घूमने के लिए मुंगेर आये थे सभी दोस्ती ट्रैन से जमालपुर पहुचे उसके बाद वाहन खड़गपुर झील पहुंचे ,वही घूमने के दौरान हमलोगो ने खड़गपुर झील में स्नान किया इसी दौरान केशव नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया लेकिन उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह पूरी तरह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी।
इधर हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

और पढ़ें