रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
बेखौफ अपराधियों ने होटल से खाना खाकर निकले दरोगा को मारा चाकू , चौकीदार को पिस्टल दिखाकर लुटा दरोगा का बाईक .
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के रहिका जयनगर NH 527 A पर बीते रात्रि 10 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई वारदात .
मधुबनी जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में बीते रात्रि 10 बजकर 30 मिनट के आसपास उस वक्त हरकंप मच गया जब रहिका थाना से महक 150 गज की दूरी पर अवस्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाईक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने एक दरोगा को चाकू मार दिया और चौकीदार को पिस्टल दिखाकर स्प्लेंडर बाईक लुट आराम से चलते बने ।
बताया जाता है कि बीते रात्रि तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट के आसपास रहिका थाना से 150 गज की दूरी पर एक होटल से खाना खाकर निकले रहिका थाना के दरोगा रूपक रंजन और चौकीदार किशोर कुमार से एक बाईक सवार अपराधियों की भिड़ंत हो गई । बताया जाता है कि अपराधी दरोगा को चाकुमार दिया और चौकीदार को पिस्टल दिखा कर स्प्लेंडर बाईक छीन कर भाग खड़े हुए घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी और दहशत फैल गई वहीं घायल दरोगा को रहिका पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया ।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है आखिर थाने में तैनात डायल 112 और थाने गस्ती गाड़ी कहां थी । गस्ती गाड़ी कैसे गस्ती करती है जो अति व्यस्त सड़क जयनगर दरभंगा को जोड़ने वाली NH 527 A पर अपराधी दरोगा को चाकुमारकर चौकीदार को पिस्टल दिखाकर बाईक लुट आराम से चलते बने और घटना के 12 घंटे से भी ज्यादा बीतने के बाद भी हाथ मल रही है मधुबनी पुलिस घटना के बाद मौके पर सदर डीएसपी ने पहुंचकर पूरी तहकीकात में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम पर नहीं पहुंचे हैं
मधुबनी एसएसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा!




