गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
11 दिसंबर 21 को पंचायत के जयपाहाड़ी में आयोजित सरकार आपके द्बार शिविर में भी दिया था आवेदन
अत्यंत निर्धन लखन को आजतक नहीं मिला पीएम आवास का लाभ
रानीश्वर(दुमका)
सादीपुर ग्राम पंचायत के 67 वर्षीय खेतिहर मजदूर लखन बागति को लाख कोशिशों के बावजूद बृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है| उसने 11 दिसंबर 21 को पंचायत के जयपाहाड़ी में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्बार शिविर में बृद्धावस्था पेंशन हेतु का आवेदन दिया था|लखन विगत सात सालों से पेंशन आवेदन को लेकर पंचायत एवं अंचल कार्यालय का चक्कर काट कर थक हार गया हैं ।अत्यंत निर्धन लखन को सरकार की कल्याणकारी योजना पीएम आवास का भी नहीं मिला है ।घर में छह बकरी है| कड़ाके की इस ठंड में एक ही कमरे में परिवार के पांच सदस्यों एवं छह बकरीयो के साथ गुज़र बसर कर रहा है ।उसे बकरी शेड भी नहीं मिला हैं ।प्रखंड कार्यालय से पंचायत के मुखिया सुनिराम बास्की एवं पंचायत समिति के सदस्य तारा पद बाउरी को वितरण हेतु कम्बल उपलब्ध कराया गया है, परन्तु लखन जैसे जरूरतमंद को कंबल भी नशीब नही हुई हैं ।




