ऋषिकेश की रिपोर्ट
चिकसौरा थाना क्षेत्र के कोरावां पंचायत के कुशेता गढपर गांव में बदमाशों ने 6 वर्ष के मासूम बच्चे की सन्देहास्पद अवस्था मे मौत के बाद शव को झाड़ी में मिलने की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान कुशेता गढपर गांव निवासी विनोद प्रसाद के 6 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद चिकसौरा के थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रसाद ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन के द्वारा घटना के पीछे दो तरह की आशंका जता रहे हैं ज्यादातर आशंका जंगली जानवरों के द्वारा बच्चों को शिकार बनाने की बात सामने आ रही है क्योंकि जहां पर बच्चा खेल रहा था वहां पर घना जंगल है और वहां पर अक्सर जंगली सूअर और भेड़िए घूमते नजर आते रहैं। बच्चे के गले पर गड्ढानुमा निशान से परिजन हत्या की बात कम और जानवरों की शिकार की बात ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं मृत अवस्था में पड़े बच्चे के शव को देखने के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




