भरत तिवारी मामले पर जाँच आयोग के सचिव सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने दी अहम जानकारी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!


भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। आयोग के सचिव सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच की प्रगति और अब तक की कार्रवाई की जानकारी साझा की।
भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की जांच कर रहे न्यायिक जांच आयोग के सचिव सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि आयोग पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े विभिन्न पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है।

सचिव ने बताया कि आयोग को प्राप्त शिकायतों, अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का क्रमवार विश्लेषण किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि जांच किसी भी पहलू से अधूरी न रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। आयोग का उद्देश्य किसी निष्कर्ष पर जल्दबाजी में पहुंचना नहीं, बल्कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना है। जांच पूरी होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।

Join us on:

और पढ़ें