:- रवि शंकर अमित!
मोकामा: हाथीदह थाना पुलिस ने लोन के नाम पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों से पांच ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुई करोड़ों की ठगी और दर्ज कराई गई प्राथीमिकी के बाद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, हाथीदह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वर्ष 2025 में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बैंक का आरोप था कि गोपाल सिंह नामक व्यक्ति को लोन पर 6 ट्रक दिये थे। बैंक ने इन ट्रकों के लिए ट्रक एजेंसी को पूरी रकम 2 करोड़ 87 लाख का भुगतान कर दिया था। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन की किश्तें नहीं आईं, तो बैंक ने गोपाल सिंह से लोन की किश्त चुकाने की माँग की, जिस पर गोपाल सिंह ने कहा की उसे अबतक कोई ट्रक प्राप्त नहीं हुआ है, बैंक ने एजेंसी से पूछताछ की तो गोपाल सिंह ने 5 ट्रक ले लिया था जबकी बाकी एक ट्रक नहीं लिया था, गोपाल सिंह लखीसराय जिले के वलीपुर का निवासी है, जिसकी साख बेगूसराय स्थित एजेंसी ग्लोबल ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में अच्छी थी अतः एजेंसी ने उसे 5 ट्रक भरोसे पर बीना रिसिविंग ही दे दिया, गोपाल सिंह ने कहा था वो एक बाकी ट्रक लेने के बाद रिसिविंग दे देगा, लेकिन वो ट्रक लेने कभी आया ही नहीं, इस बीच बैंक द्वारा किश्त नहीं जमा होने पर हाथीदह थाना में कांड संख्या 45/25 दर्ज कराया गया जिसमें गोपाल सिंह को आरोपी बनाया गया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई, अतः पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।
:- दुमका,धनबाद और खगड़िया से हुई बरामदगी
मामले की गंभीरता को देखते एसडीपीओ 1 रामकृष्ण द्वारा हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरु की गई । पुलिस ने झारखंड के धनबाद से दो, दुमका के जामा से दो और बिहार के खगड़िया से एक ट्रक बरामद करते हुये 3 ट्रकों को जब्त कर लिया और थाने ले आई, 2 ट्रक जामा थाना में पहले से अन्य मामले में जब्त है जिसे लाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है!
ईधर पुलिसिया जाँच की खबर लगते ही गोपाल सिंह ने अग्रिम जमानत करवा लिया और आजादी से घूम रहा है, पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके जमानत को रद्द करवाने की कार्रवाई की जायेगी!
फिलहाल, हाथीदह थाना पुलिस इस घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी में एजेंसी या बैंक के किन-किन लोगों की संलिप्तता है, चूँकि गोपाल सिंह लखीसराय का निवासी है फिर उसे पटना जिले के हाथीदह से लोन कैसे मिला? जबकी आम आदमी ज़ब भी दूसरे जिले के शाखा में लोन माँगने जाता है तो बैंक लोन नहीं देती है, उसे अपने ही जिले के ब्रांच से लेने को कहती है, वहीं बेगूसराय के पपरौर स्थित एजेंसी ग्लोबल व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड ने कैसे बीना रिसिविंग ट्रक दे दिया ये भी संदेह के घेरे में है….
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले के किंगपिन गोपाल सिंह पर भी शिकंजा कसा जायेगा!
सोचने वाली बात यह भी है कि बैंक द्वारा इतनी बड़ी लोन दूसरे जिले के व्यक्ति को कैसे आवंटित कर दी गई है?



