मधुबनी जिले को 7 डिग्री कॉलेज की सौगात, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले को मिले सात डिग्री कालेजो का सौगात। बासोपट्टी मे डिग्री कालेजों की आवस्यकता को देखते हुए मिली मंजूरी। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेज का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह में जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार, डिग्री कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अनिता देवी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, हरिश्चन्द्र शर्मा, आशीष कुमार एवं कैलाश महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कॉलेज का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित एस डी एम दीपक कुमार ने कहा कि बासोपट्टी में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज खुलने से शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और स्थानीय युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा।

कॉलेज की प्रधानाध्यापिका आरती देवी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में अनुसूल अंसारी, बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया मदन पासवान, पश्चिमी पंचायत के मुखिया भरत लाल मंडल, अरुण ठाकुर, अनिल झा, विनय सिंह, संजय कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join us on: