मोकामा के घोसवरी में मुख्यमंत्री ने किया पहला डिग्री कॉलेज का वर्चुअली उद्घाटन, विधायक अनंत सिंह के फीता काटा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को उद्घाटन किया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से इस कालेज के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।इस मौके पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फीता काटकर शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन कर छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉक्टर राज किशोर गुप्ता और घोसवरी बीडीओ आनंद प्रकाश ने भी समारोह में भाग लिया ।


घोसवरी में डिग्री कालेज के उद्घाटन होते ही छात्र- छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। अभी इस महाविद्यालय में कुल 73 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई शुरु हो जायेगी, आगे जरुरत अनुसार सीटों की संख्या बढ़ाई जायेगी, उल्लेखनीय है की आजादी के बाद मोकामा के टाल स्थित घोसवरी प्रखंड का ये पहला डिग्री कॉलेज होगा, अभी वीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, वो भी शीघ्र कर ली जायेगी! चूँकि ये मोकामा टाल का पहला डिग्री कॉलेज था अतः मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद व NDA के कई नेता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे! लोगों में कॉलेज खुलने से भारी ख़ुशी देखी जा रही है!

Join us on: