ईरान के मिसाइल हमले में गोपालगंज के मर्चेंट नेवी इंजीनियर की मौत।ल, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!

ईरान के मिसाइल हमले में गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड निवासी मर्चेंट नेवी के मरीन इंजीनियर रोहन कुमार उर्फ सोनू गुप्ता की सऊदी अरब के समुद्री क्षेत्र में मौत होने की सूचना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि थावे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
मृतक थावे प्रखंड के विदेशी टोला निवासी संजय गुप्ता के पुत्र थे। उनके छोटे भाई आलोक कुमार ने बताया कि रोहन कुमार मर्चेंट नेवी में मरीन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह एडीएनओसी (ADNOC) से जुड़ी एक कंपनी में कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान उनका जहाज सऊदी अरब के समुद्री क्षेत्र में मौजूद था।
परिजनों ने बताया कि कंपनी की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि मिसाइल हमले में रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करीब एक घंटे बाद दोबारा फोन कर उनकी मौत की जानकारी दी गई। इस सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों का घर पर तांता लग गया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरी उर्फ मंटू गिरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रोहन की मौत की खबर से पूरे थावे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उन्होंने केंद्र सरकार से मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने तथा शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
फिलहाल परिजन पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रोहन की मौत के कारणों को लेकर संबंधित एजेंसियों की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए मिसाइल हमले में मौत के दावे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Join us on:

और पढ़ें