रिपोर्टर– राजिव कुमार झा!
अवैध दवा और करेंसी सिंडिकेट पर कार्रवाई, तीनों भेजे न्यायिक हिरासत में
मधुबनी जिला के बड़ीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि लदनियां थाना की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध कोडीन युक्त सिरप और भारतीय रुपये के साथ ही विभिन्न देशों की बड़ी मात्रा में नकद रुपये के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 19.9 लीटर कोडीनयुक्त सिरप, नेपाली व भारतीय करेंसी के लाखों रुपए, सऊदी रियाल एवं यूएई दिरहम सहित मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रह्मदेव कुमार राम, गांव पिपराही, बब्लू कुमार चौधरी, खाजेडीह और शम्भू प्रसाद साह, पिपराही के रुप मे किया गया है। तीनो की संलिप्तता इस बड़े रैकेट मे बताई जा रही है। घटना को लेकर बताई जा रही है की 12 जुलाई की रात्रि लदनियां थाना पुलिस विशेष अभियान पर थी। इसी बिच प्राप्त गुप्त सूचना मिलने पर कड़हरवा में जब्तीय कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर भागते समय पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ब्रह्मदेव कुमार राम बताया और स्वीकार किया कि उसने खाजेडीह के बब्लू मेडिकल हॉल से कोडीन सिरप खरीदा है। जिसे लेजाकर नेपाल के सीमा- क्षेत्र में बेचा करता है। पुलिस द्वारा तलाशी में मोटरसाइकिल पर रखा हुआ बोरा और मोबाइल पाया गया। बोरा को खोलकर तलाशी लेने पर 19 लीटर कोडीनयुक्त सिरप व मोबाइल से लेन-देन के स्क्रीनशॉट मिले। आगे ब्रहमदेव के बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने बब्लू मेडिकल हॉल पर छापा मारा, जहाँ से बब्लू को हिरासत मे लेते हुए दूकान की तलाशी लेने पर 0.9 लीटर कोडीन सिरप, एक मोबाइल और 20,000 रूपए बरामद हुए। आगे जांच के क्रम में शम्भू प्रसाद साह के दुकान एवं उनके पास से कुल 11,42,100 नेपाली रूपए, नकली 750 नेपाली रूपए, 06 सऊदी रियाल, 05 यूएई दिरहम और 5,13,101 भारतीय रुपये तथा एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने जिसे जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह नेटवर्क नेपाल सीमा पर मुद्रा विनिमय और कोडीन सिरप की आपूर्ति में लिप्तता से संबंधित पाया गया है। लदनियां थाना मामले की विस्तृत छानबीन कर रहा है तथा अन्य संभावित सहयोगियों और आपूर्ति चैनलों की पहचान के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




