भागलपुर- मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव के प्रसिद्ध काली मां मंदिर में देर रात हुई चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा के साथ लगभग 24 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में करीब 11 किलो की प्रतिमा, 11 पीस झाप जिनका कुल वजन लगभग 8 किलो तथा दो मुकुट जिनका वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे तो पुजारी ने मंदिर का ताला टूटा और मां काली की प्रतिमा व आभूषण गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब 1:45 बजे एक चोर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। पहले उसने मुख्य गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर बालकनी के रास्ते मंदिर के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने मां काली की प्रतिमा और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर भागते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में एक हरे रंग का सीएनजी ऑटो भी नजर आ रहा है, जिससे चोर के आने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थाना अध्यक्ष नईम अहमद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।

Join us on: