भोजपुर- युवक की गोलीमार कर हत्या, अस्पताल में उमड़ी भीड़, लोगों का फूटा आक्रोश!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहिया थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबाध गांव निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र के टिपुरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने राजेश यादव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, राजेश यादव हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Join us on: