भागलपुर में बड़ा हादसा, जनाजे के दौरान हाई टेंशन बिजली तार के चपेट में आकर आधा दर्जन झूलसे!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जाए जा रहे जनाजे के दौरान हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार हबीबपुर के पूर्व मुखिया की पत्नी के इंतकाल के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जनाजा कब्रिस्तान लाया गया था। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान जनाजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही करंट फैल गया, जिससे मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग झुलस गए।हादसे के बाद कब्रिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है।

Join us on: