रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड गांव में बभनदेई पोखड़ स्थित कमला माई मंदिर के प्रांगण में जल देवी कमला माई की पूजा तांत्रिक विधि विधान से मनाया गया। जहां मछुआरा समाज के लोगों द्वारा कमला माई से सुख, संपत्ति, जल संपदा की रक्षा, व्यवसायों में समृद्धि मांगी गई। इस दौरान पूजा स्थल पर सुबह से धर्मावलम्बियों की भीड़ उमड़ती रही। जहां कमला माई के गीतों व भगतई के गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन स्थल पर लगे मेले में दिन भर जलेबी, लड्डू जैसी मिठाइयों, नाश्ते आदि की दुकानें सजी रहीं। वहीँ आयोजन स्थल पर लोक मेला भी लगाया गया। मन्नतें पूरी होने पर छागर पाठी कबूतर आदि की बलि प्रदान भी दी गई। मछुआरा समाज के लोगों में इस पूजा को सबसे उच्च स्थान प्राप्त है जिसमें परिवार के सभी सदस्य उपस्थिति रहते हैं।
इस मौकों पर तेतर सहनी, गणेश सहनी,विंदेश्वर सहनी, गुलमी सहनी, दुःखी सहनी, रोहित सहनी, राम नाथ सहनी एवं समस्त ग्राम वासि मौजूद रहें।



