रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र स्थित कमतौलिया ब्रह्मस्थान पंचायत सरकार भवन के सभागार में बिहार ग्राम रक्षा दल, लदनियां प्रखंड की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुमरखत (पश्चिमी) के मुखिया प्रतिनिधि अमर बहादुर कामत ने करते हुए कार्यक्रम मे आए हुए सभी लोगों का स्वागत मिथिला के गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पाग एवं शाल भेंट कर किया। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने संबोधित करते हुए संगठन के प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं अनुशासित ग्राम रक्षा दल के लोग समाज, पंचायत एवं प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है।अपने संबोधन मे आगे उन्होने कहा सदस्यों के कौशल विकास, नियमित प्रशिक्षण तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिए क्षमता मजबूत करना आवस्यक है। बैठक में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। नशा मुक्ति को लेकर उपस्थित सभी सदस्यों ने व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर नशा मुक्ति अभियान शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस अभियान को प्रारंभ करने के लिए जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी। आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा शक्ति को नशामुक्त रखने और समाज में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आवश्यक है। संगठन के द्वारा वर्षों से चले आ रहे संघर्ष एवं प्रमुख मांगों तथा न्याय की लड़ाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राउत ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम रक्षा दल के सम्मान, स्थायीकरण एवं अन्य न्यायोचित मांगों की पूर्ति होने तक संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगा। सभी साथियों से एकजुट होकर अनुशासन और संगठन की मजबूती के साथ संघर्ष को आगे बढ़ाने को लेकर उन्होंने आह्वान किया है। बैठक में उपस्थित हरि यादव, मनीष कुमार कामत, गायत्री परिवार से पवन सुरेका, पैक्स अध्यक्ष सहित ग्राम रक्षा दल के सैकड़ों नौजवान एवं अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।मौके पर उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।



