बेगूसराय- करंट लगने से शिक्षक की मौत, बिजली विभाग व प्रशासन पर फूटा लोगों का आक्रोश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग के लापरवाही सामने आई है। जहां बिजली के करंट लगने से एक प्राइवेट टीचर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के धबौली वार्ड नंबर 8 की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के धबौली वार्ड नंबर 8 के रहने वाले स्वर्गीय पशुपति सिंह का पुत्र राम भवन सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बीती रात तेज आंधी और बारिश हुआ था जिसके कारण उनके घर के सामने पर गिर गया था। उन्होंने बताया है कि टूटा हुआ पेड़ को उसे जगह से हटा रहा था। उससे पहले ही बिजली का तार टूटा हुआ था। और तार में बिजली चालू था। वह देख नहीं पाए जब जैसे ही वह पर से पड़े हटा रहे थे। तभी वह करंट के चपेट में आ गया।और करंट के चपेट में आने के बाद वह गड्ढे भर पानी में गिर गए। जिससे तड़प तड़प कर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने कहा है कि बिजली विभाग की इसकी सूचना तार टूटने की दी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली के तार में लाइन चालू था। जिसके कारण से राम भवन सिंह की मौत हुई है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही उनकी मौत हुई है। इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। उन लोग का कहना है कि लगातार एक ही जगह बिजली विभाग के द्वारा तीन चार ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिसके कारण से करंट बरसात के समय हर जगह फैल जाती है और इससे पहले भी करंट लगने से एक लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल इस घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण एवं परिजन कर एग्जाम कर हंगामा कर रहे हैं घटना सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।

बाइट – स्थानीय

Join us on: