बेगूसराय-जलजमाव को लेकर सास बहु ने मिलकर कर दिया सड़क जाम, पुलिस के छूटे पसीने!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

खबर बेगूसराय से है जहाँ नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा में जलजमाव की समस्या को लेकर सास और बहु ने मिलकर सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल मचाया, इस दौरान प्रशासन के खिलाफ भी जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।  बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण महिला के घर में जलजमाव हो गया, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उसके घर और आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। महिला का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर सास बहु अपने परिवार के साथ सड़क पर उतर गई और चांदपुरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिला ने सरकार, स्थानीय मुखिया, सरपंच तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। महिला का कहना था कि बरसात के मौसम में हर वर्ष यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता है । घर में जल जमाव से परिवार के सामने रहने और दैनिक जीवन चलाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास में पुलिस के पसीने छूट गये,महिला की समस्याओं को सुनकर अधिकारीयों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी देर तक चली वार्ता के पश्चात सड़क जाम समाप्त कराया गया और आवागमन सामान्य हो सका।

Join us on: