नीरज सिन्हा जमीनी कार्यकर्त्ता, उनकी उम्मीदवारी से कार्यकर्त्ताओं में उत्साह – रवि शंकर प्रसाद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा का परिवार लंबे समय से जनसंघ और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने नीरज कुमार सिन्हा को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत की विदेश नीति को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

बाइट – रविशंकर प्रसाद, सांसद

Join us on: