आरा सड़क हादसे में जख्मी दूसरे किशोर की मौत, ईलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम!

SHARE:

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में उसने तोड़ा दम

टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम घटी थी घटना

आरा। सड़क हादसे में जख्मी किशोर की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर टाउन थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी महताब कुरैशी का 14 वर्षीय पुत्र अरमान कुरेशी है। वह पेशे से पेंटर था। बता दे कि बुधवार की शाम वह टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर 28 निवासी मो. फिरोज का पुत्र व अपने दोस्त मो. शाहनवाज के साथ बाइक द्वारा तेल लेने के लिए धनुपरा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रही कंटेनर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई थी।

मृतक

जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने देख मो. शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया था।जबकि प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की तड़के पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना सानिया थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में करवाया। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां सोनी प्रवीण व दो बहन आलिया रौशनी एवं एक भाई रेहान है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सोनी परवीन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: