सुपौल- कार से 6 सौ बोतल नेपाली शराब बरामद, कार छोड़ तस्कर फरार!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिले के त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के रहटा पुल के निकट से डब्लू बी 06 जी 7450 नंबर कार से प्लास्टिक बोरे में रखे 6 सौ बोतल नेपाली दिलवाले सोफिया शराब को बरामद करने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की। इस मामले की जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 06 प्लास्टिक बोरे में 20 कार्टून में रखे प्रत्येक 3 सौ एम एल के 6 सौ बोतल कुल मात्रा 180 लीटर नेपाली दिलवाले सोफिया शराब की बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर फरार हो गया। शराब बरामदगी के साथ उक्त कार को जप्त करते हुए उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो नामजद आरोपित तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या 257/26 दर्ज किया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Join us on: