आरा- कंटेनर में जा घुसी अपाची बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा इलाजरत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के आरा शहर के धरहरा बाईपास पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अपाची 180 बाइक (नंबर BR 03N 7350) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े/चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि बाइक पर रौजा मोहल्ला के दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक की मौत होने की सूचना मिल रही है। दूसरे युवक का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए बाईपास पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
फिलहाल मृतक की आधिकारिक पहचान और पुलिस की पुष्टि का इंतजार है। अधिकृत जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी.

Join us on: