शेखपुरा- होटल के कमरे में फंदे से झूलता जहानाबाद के युवक का शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!


बुधवार की दोपहर शेखपुरा के स्टेशन चौक स्थित एक होटल के कमरे से पंखे से झूलता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की शुरुआती पहचान जहानाबाद नगर क्षेत्र के पंचमहला निवासी गुड्डू प्रसाद के पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है। शेखपुरा थाना की पुलिस ने शव को होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। मृतक की आयु 18 वर्ष के लगभग आंकी गई है। इधर जिला में पिछले तीन दिनों में लगातार तीन शव मिले हैं। लगातार तीन दिनों से शव मिलने को लेकर लोगों के बीच जीतने मुंह-उतनी चर्चा निकलकर बाहर आ रही है। सोमवार को शेखपुरा के जमुआरा स्थित पहाड़ी पोखर से बीटेक के छात्र हंसराज,मंगलवार को बरबीघा रेलवे स्टेशन के पास से नींबू बिक्रेता अधेड़ तथा बुधवार को स्टेशन चौक स्थित एक होटल से जहानाबाद के युवक का शव मिला है। शेखपुरा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया होटल के मालिक की सूचना पर पुलिस ने होटल के कमरे की खिड़की से झांकर देखा कि भीतर पंखे से एक युवक का शरीर लटक रहा है। इसके बाद एसएफएल की टीम बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटकते युवक को नीचे उतारा गया तब वह मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे होटल पहुंचकर कमरा बुक किया था। बुधवार की सुबह काफी देर तक कमरा का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया फोन पर मृतक युवक के पिता ने बताया उनका बेटा बारहवीं कक्षा पास करके पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारी करता था। युवक पटना से ही शेखपुरा पहुंचा था। आत्महत्या के कारणों का कुछ सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

Join us on: