जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित , डॉक्टर श्याम सुन्दर चौधरी हुए सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के कलूआही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नरार, मधुबनी में टी बी टी हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में आयोजित “मधुबनी जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026” में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनूपलाल परियोजना बालिका उच्च +2 विद्यालय ब्रह्मोत्तरा पण्डौल के संस्कृत शिक्षक डॉक्टर श्याम सुन्दर चौधरी को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज में शिक्षा के प्रति समर्पण हेतु शिक्षक सम्मान–2026 से अलंकृत किया गया। डाँक्टर श्याम सुन्दर चौधरी छात्र छात्राओं में नैतिक गुणों के विकास सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने हेतु सदैव तत्पर रहते आ रहे हैं। सम्मान समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े कई शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। डायट नरार के प्राचार्य डॉक्टर रत्नेश कुमार रत्न ने मौके पर कहा कि डॉक्टर श्याम सुन्दर चौधरी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किया है वह निश्चित ही सराहनीय है। 

 सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉक्टर चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा समाज में ज्ञान और संस्कार के प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाँक्टर श्यामबालक यादव, शिक्षक बैकुण्ठ बिहारी भगत , कुमार  गौरव, जिलासचिव शम्भू झा, परीक्षा सचिव डाँक्टर कुमार, पशुपतिनाथ, अखिलेश ठाकुर, वसंत ठाकुर, वजीह अहमद , राघवेन्द्र राघव, मुरलीधर चौधरी आदि शिक्षकों, बच्चों के परिजनों एवं स्थानीय लोगो नें डॉक्टर श्याम सुन्दर चौधरी को बधाई देते हुए उनके प्रेरणादायी कार्यों की सराहना किया।

Join us on: