सहरसा में रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी, 4 नाबालिक समेत 18 लोग हिरासत में!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में मंगलवार को पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 4 नाबालिग लड़कियों, 4 नाबालिग लड़कों, 9 महिलाओं समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि रैकेट संचालित करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पहले से प्रशासन द्वारा सील किए गए मकानों से भी लड़कियां बरामद हुईं, जिससे सील भवनों में दोबारा अवैध गतिविधियां संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, नाबालिगों की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BYTE :- साइबर डीएसपी कल्याण आनंद

Join us on: