रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
बिहार के पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिले के हरपुर थाना क्षेत्र में हरपुर बॉर्डर पर पुलिस और SSB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। महिला पर बिना किसी वैध यात्रा एवं आव्रजन दस्तावेज के भारत में रहने तथा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार कर नेपाल जाने का प्रयास करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, हरपुर थाना पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड के पास कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके पास भारत में रहने या सीमा पार करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, महिला हरपुर बॉर्डर के रास्ते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद उसे विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां उसके भारत आने, यहां रहने तथा नेपाल जाने के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हैं। मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है।




