रिपोर्ट – संतोष तिवारी
हाइकोर्ट जाने की आवश्यकता को बताया बेहतर विकल्प
बोकारो:राज्य के देवघर,गोड्डा व साहिबगंज में हुई पत्रकारों पर फ़र्ज़ी कार्रवाइयों को लेकर रविवार को एआईएसएमजेडब्लूए बोकारो जिला कमेटी की बैठक होटल जायका हेपनिंग में की गई.बैठक में मुख्य रुप से एआईएसएमजेडब्लूए के केंद्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार,कोल्हान प्रभारी अजय महतो व बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा उपस्थित थे.बैठक में सर्वप्रथम पत्रकारों पर हुए हमले का घोर निंदा प्रस्ताव लाया गया.यहां एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि देवघर के पत्रकार द्वारा माननीय के कारनामो को उजागर किया जिससे नाराज नेता ने पत्रकार के घर पर इनकम टैक्स विभाग को भिजवा दिया जो काफी निंदनीय है.वर्तमान समय पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा, जेल,मानसिक प्रताड़ना आदि घटना पूरे देश में जोरो पर हो रही है इसको लेकर एआईएसएमजेडब्लूए गंभीर है.
प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कि इस समय जरूरत है क्यों मीडिया के खिलाफ लगातार षड्यंत्र हो रहे हैं.साथ ही इसको लेकर संगठन को भी एकजुट रहने की जरूरत है.देवघर के मामले पर जल्द ही उच्च न्यायलय की शरण में जाएंगे.जरूरत हुई तो न्यायलय में याचिका भी दर्ज कराई जायेगी.
कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने कहा कि झारखंड में कुछ वर्षों से अवैध धंधों पर खबर लिखना अपराध बन गया है क्योंकि जैसे ही पत्रकार कोई खुलासा करता है फर्जी मामले में उसे फसाने की साजिश शुरू हो जाती है जिसपर विपक्ष भी मूकदर्शक रहता है.
बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार पर जो भी फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है उसका मुख्य कारण पत्रकारों का बिखराव है.अब समय है सभी पत्रकारों को एक मंच पर आने का गोड्डा मामले में पुलिस अधीक्षक से बात हुई है जिस पर जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा.
बैठक के बाद बोकारो स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर पत्रकारों की कुशलता की कामना की गई जिसमें दिलीप कुमार,पवन सिंह, रतन कुमार सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.




