रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी जयनगर की बैठक पार्टी पर्वेक्षक कॉमरेड मनोज कुमार यादव जिला सचिव मधुबनी, कॉमरेड रामजी यादव,कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद की उपस्थिति में एवं कॉमरेड उपेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने पिछले
कार्यो का रिपोर्ट रखा, जिसे बैठक मे उपस्थित सभी लोगों ने ध्वनि मत से पास किया।
बैठक में कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड कॉमरेड पवन कुमार यादव, कॉमरेड सुकेन्द्र प्रसाद,कॉमरेड शंकर कुमार, कॉमरेड रविन्द्र बिहारी उर्फ मोहन,कॉमरेड अलीहसन ,कॉमरेड मुकेश कुमार,कॉमरेड उर्मिला देवी,कॉमरेड मंजू देवी,कॉमरेड श्याम कुमार के साथ ही अन्य दर्जनो लोगों ने भाग लिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव कॉमरेड मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण इलाके में 1200 सौ रुपये टैक्स वसूली करने सहित किसान,मजदूर, छात्र,नौजवान के उपर लगातार हमले हो रहे है। इन सवालों को लेकर दिनांक 27 जुलाई 2026 को प्रखंड कार्यालय जयनगर पर आन्दोलात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इस कार्यक्रम सहित जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए आवस्यक तैयारी किया जा रहा है। दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय मधुबनी पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता बढ चढ कर भग लेगे। जहां बिहार सहित देश स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, महगाई, बेरोजगारी, भूमिहीनों, किसानों, बढते अपराध के सबाल पर जोरदार आवाज उठाया जाएगा।




