जहानाबाद- टाउन हॉल में राजद का 30 वां स्थापना दिवस संपन्न!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मगनीलाल मंडल जी के निर्देश पर जहानाबाद के टाउन हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने किया, जबकि संचालन प्रधान महासचिव परमहंस राय जी ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में आए आरा के पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम साहब एवं दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान जी ने मंचासीन अतिथियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया । तदोपरान्त उपस्थित लोगों ने अपना-अपना स्थापना दिवस पर बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए अनवर साहब ने कहा कि दलितों ,शोषितों, वंचितों ,अल्पसंख्यको के उत्थान एवं हक ,अधिकार , शिक्षा और सम्मान के लिए अगर कोई लड़ाई लड़ी है तो वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी हैं। बाबा साहब ने देश और समाज को तीन मूल मंत्र दिए थे ,शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो जिसका अक्षरस: पालन आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने किया कि उन्होंने कहा सूअर चराने वालों, भेड़ चराने वालों, भैंस चराने वालों, घोंघा चुनने वाले ,तार चढ़ने वाले, मछली मारने वाले, पढ़ना लिखना सीखो, पढ़ना लिखना सीखो और आज वंचित लोग उनके आह्वान पर जो अपनी पहचान बनाई है बुलाया नहीं जा सकता है ।वही साधु पासवान जी ने कहा कि अगर दलितों का कोई रहनुमा है तो वह लालू जी हैं इसलिए राष्ट्रीय जनता दल को सभी बहुजन मिलकर मजबूत करें तभी हम लोगों का हक अधिकार एवं संविधान बचेगा। माननीय विधायक राहुल कुमार एवं सूबेदार दास जी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही एक ऐसी पार्टी है जो महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार पर रोक की बात करती है। और 17 महीने की सरकार में शिक्षा और रोजगार देने में नील का पत्थर साबित हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव जिला परिषद अध्यक्ष सोनू राधे, पूर्व अध्यक्ष आभा रानी , जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला महासचिव विनोद यादव, धर्मपाल यादव ,संजय यादव ,उमेश कुमार यादव ,वीरेंद्र रावत, करू पंडित, सुमन सिद्धार्थ प्रर्मिला सिंहा, अशोक वर्मा, डॉ अजय, अशोक यादव, अवधेश यादव, साजिद मुस्तफा, कामिल अख्तर ,अनिल कुमार वर्मा ,रमेश यादव, इंजीनियर विजय यादव, मनोज यादव, मुंगेश्वर यादव ,सिंटू जी, मंजू जी ,गजेंद्र जी ,पवन चंद्रवंशी ,अरविंद चंद्रवंशी ,पैक्स अध्यक्ष सुनील दास , अनिल चौधरी ,गोपाल पासवान, बैकुंठ यादव ,नौशाद आलम, रंजीत पासवान, राज प्रेम यादव,बिहारी बाबू, अनिल पासवान , डॉ रविकांत जी, मधेश्वर यादव समेत हजारों लोग ने भाग लिया

Join us on: