इंडो नेपाल बॉर्डर पर लगजरी वाहन से शराब की बड़ी खेप जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बोर्डर पर पुलिस कार्वाई मे लगजरी वाहनों पर लाद कर शराब के बड़े बड़े खेप को खपाने के लिए शराब तस्करो द्वारा नेपाल से भारत लाए जाने के दौरान पुलिस द्वारा वाहन एवं शराब को जब्त करने का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। बिहार मे पूर्ण शराब बंदी कानून लागू होने के साथ ही शराब तस्करो एवं शराब माफीयाओं के द्वारा शुरू किए गए धंधा आज भी जारी है। हलाकि ऐसे कारोबारीयो के विरुद्ध पुलिस कार्वाई लगातार जारी है। लेकिन शराब माफीया हो या शराब तस्कर मानने को तैयार नही दिखाई दे रहा है। ऐसे ही शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को मधुबनी के मधवापुर थाना पुलिस ने बिफल करते हुए एक स्कोर्पियो पर लदे भाड़ी मात्रा मे शराब को जब्त करने मे सफलता पाई है। मधवापुर थाना पुलिस ने ये कार्वाई प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर बिरित गांव के वार्ड नंबर 13 में छापेमारी कर 720 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। हालांकि पुलिस कार्वाई की भनक लगते ही तस्कर शराब से लदा हुआ वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान वाहन को जब्त करने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें 16 बोरियों में रखे 80 कार्टून शराब बरामद किए गए। जिसकी कुल मात्रा 720 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मौसम ने बताया है कि मामले की छानबीन की जा रही है। फरार तस्करों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। शराब बंदी कानून को कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस तत्पर व तैयार है।

Join us on: