सहायक अवर निरीक्षक को महिला के साथ बदसलूकी एवं मारपीट को लेकर किया गया निलंबित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा थाना क्षेत्र के खूजरी गांव से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। जिसमें एक महिला द्वारा डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी पर मारपीट एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाया जा रहा है। उक्त वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मामले की त्वरित जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर को निर्देशित किया गया।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जॉच के अनुसार डायल-112 की टीम को क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम अविलंब मौके पर पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही लड़के के परिवार वालों द्वारा लड़की एवं आरोपी लड़के को पिछले दरवाजे से भगा दिया गया। संदिग्धों को पकड़ने और त्वरित कार्रवाई के क्रम में जब पुलिस कर्मी तेजी से आगे बढ़े तो पुलिस के द्वारा हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। जिसमें वहाँ मौजूद एक महिला असंतुलित होकर गिर गईं एवं महिला के द्वारा बताया गया कि उन्हे ऑख के पास चोट लग गई हैं। उक्त महिला को ईलाज हेतु स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा चोट / जख्म को सामान्य बताया गया हैं।

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा थानान्तर्गत डायल-112 में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेन्द्र सिंह को कर्तव्य में लापरवाही के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं घटना की सत्यता, वायरल वीडियो के तथ्यों और दोनों पक्षों के दावों की गहन जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर को अधिकृत किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही, तथ्यों के आधार पर आगे की विधि सम्मत एवं सख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join us on: