:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगुसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायण पीपर अंतर्गत सोनपुर वार्ड संख्या 14 में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आया है जो दिल दहलाने वाली है। एक बेजुबान पशु भैंस के आगे नादी में विस्फोटक बम चारे में छिपाकर अज्ञात असामाजिक तत्व के द्वारा रख दिया गया। अहले सुबह पशुपालक प्रमोद महतो पिता स्वर्गीय मोहन महतो के द्वारा भैंस को चारा खाने हेतु नादी मैं लगाया गया। पशु मुह को डालते ही जोर की धमाका हुआ। जब तक परिवार वाले आए देखने पर भैंस का जीव और पूरा मुंह उड़ चुका था। घायल अवस्था को देख स्थानीय डॉक्टरों के द्वारा इलाज कराया गया है। इसकी सूचना छौराही पुलिस को दिया गया है। जैसा कि पीड़ित का बयान है। किंतु पुलिस सुधि लेने तक नहीं आई है। घटना को सीरियस नहीं लिया जाता है। फिलहाल लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि विस्फोटक कितना घातक था और लोगों पर इसका क्या प्रभाव पर सकता था।
बाइट_ राम प्रवेश महतो
बाइट रंजय कुमार बाइट रंजू देवी



