भरत तिवारी के परिजनों से विधायक आंनद मिश्रा व राकेश ओझा ने की मुलाक़ात!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के 12 दिन बाद बक्सर से बीजेपी विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और स्थानीय विधायक राकेश ओझा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं स्थानीय विधायक राकेश ओझा ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
वीओ: बक्सर के बीजेपी विधायक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था और उसके बाद उसे गोली मारी गई, तो इसे किसी भी परिस्थिति में एनकाउंटर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर और गलत कार्रवाई है।
आनंद मिश्रा ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच से पूरी सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर गलत कार्रवाई हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।
इधर, स्थानीय विधायक राकेश ओझा ने भी मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी प्रकरण में किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि जांच में जगदीशपुर के एसडीएम की भी भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

भरत तिवारी मामले में सत्तारूढ़ दल के दो विधायकों के बयानों के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब सबकी नजर न्यायिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Join us on: