राजधानी में भू माफियाओं ने मंदिर की जमीन कब्ज़ाई,डीएम एसएसपी से गुहार के बाद भी नहीं कोई कार्रवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार में भू माफियाओं का आतंक।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा लगातार भ्रष्टाचार व अपराध पर लगाम लगाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अपराध पर लगाम लगाना तो दूर सरकार बिहार के मंदिरों को भी बचाने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल ताजा मामला पटना के बोरिंग रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर का है दो एकड़ से अधिक जमीन पर फैला इस मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा है। पूर्व में मंदिर के संचालक अपहरण कर लिया गया था,घटना के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इस बात की जानकारी मंदिर के सचिव विनय कुमार ने दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा को हटाने के लिए बिहार न्यास परिषद के साथ ही डीएम,एसएसपी तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक मंदिर के परिसर की जमीन को भू माफियाओं से मुक्त नहीं कराया जा सका है। विनय कुमार ने स्थानीय थाना पर गंभीर आरोप लगाया है इसके साथ ही सरकार से बड़ी मांग की है।

बाइट–विनय कुमार,सचिव

Join us on:

और पढ़ें