रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब ग्यारह ग्राम स्मैक बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से ग्यारह ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



