रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
साहित्य अकादमी, नई दिल्ली एवं कोशी आर्गेनाइजेशन, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में “रामानुग्रह झा व्यक्तित्व आ कृतित्व” पर एक दिवसीय परिसंवाद का आयोजन
सुपौल :- साहित्य अकादमी नई दिल्ली एवं कोशी ऑर्गनाइजेशन सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में सुपौल शहर के भेलाही स्थित जगन्नाथ सभागार में प्रतिष्ठित लेखक रामानुग्रह झा के व्यक्तित्व और केंद्रित पर आधारित एक दिवसीय परिसंवाद का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान उद्घाटनकर्ता के रूप में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, साहित्य अकादमी मैथिली परामर्श मंडल के सदस्य रमन कुमार सिंह, विषय प्रवर्तक डॉ० विनय कुमार चौधरी, कोशी ओर्गनाइजेशन के अध्यक्ष दीपिका चंद्रा मौजूद थे।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लाजवंती झा ने की। संयुक्त रूप से सभी अतिथियों ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस क्रम में बीज वक्तव्य देते हुए रमन कुमार सिंह ने रामानुग्रह के साहित्य संसार को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रामानुग्रह झा ने मैथिली आलोचना साहित्य को एक नई ऊंचाई दी। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता डीएम सावन कुमार ने कहा कि मैथिली मेरी मातृभाषा है और मैं मैथिली का ऋणी हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रामानुग्रह झा की जो भी पांडुलिपियां हैं, उसे राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की ओर से प्रकाशित किया जाएगा। विषय प्रवर्तन डॉ० विनय कुमार चौधरी ने किया गया, जिन्होंने कई तथ्यों को उद्घाटित किया। इस क्रम में अध्यक्षीय वक्तव्य रखते हुए समाजसेवी और रामानुग्रह झा की पुत्रवधू लाजवंती झा ने भी कई तथ्यों को रखा। उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन युवा कवयित्री सह कोशी ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष दीपिका चंद्रा ने किया।
पहले सत्र की अध्यक्षता भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत पदाधिकारी और लेखक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि वक्ता के तौर पर युवा कवि बालमुकुंद, डॉ० रेणु कुमारी एवं नरेंद्र कुमार झा ने अपने सारगर्भित आलेख का पाठ किया। दूसरे और अंतिम सत्र की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि और गीतकार तारानन्द झा तरुण ने की। इसमें वक्ता के रूप में सच्चिदानंद सच्चू , कुमार विक्रमादित और नमिता झा ने सारगर्भित आलेखों का पाठ किया। इस आयोजन में दर्जनों साहित्यिकार सहित अन्य कथा प्रेमी उपस्थित थे। मौके पर साहित्यकार अरविंद कुमार ठाकुर, विश्वनात सर्राफ, अरुणा सौरभ, डॉ० भास्कर ज्योति, डॉ० प्रकाश झा, संजय वशिष्ठ, रेडक्रास सोसायटी सुपौल के चेयरमैन डॉ० कन्हैया प्रसाद सिंह, नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, स्काउट एण्ड गाइड के संजय झा, सर्वेश झा, महिला कालेज सुपौल के प्रोफेसर डॉ० रागिनी सिंह, राजेश कुमार मल्लिक, रेडक्रास सोसायटी सुपौल के सचिव राम कुमार चोधरी, नरेश चंद्र झा आदि उपस्थित थे।




