रिपोर्ट- डॉ अनमोल कुमार!
1 सरकार का बड़ा फैसला,अब पहले की ही तरह आसानी से मिलेंगे सिलेंडर,हटी पाबंदी,LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला
2 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि किसी भी देश की सैन्य तैयारी और रणनीतिक ताकत के लिए स्वदेशी रक्षा क्षमताएं,आधुनिक तकनीक और मजबूत घरेलू उद्योग बेहद जरूरी हैं। उन्होंने MES के प्रशिक्षु अधिकारियों से आत्मनिर्भरता,सतत विकास और नवाचार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
3 आपातकाल इतिहास का काला अध्याय,अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार,कहा:कुचली गई संविधान की आत्मा
4 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा,नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा,खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस
5 पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल,कहा:दोबारा आए तो मार डालूंगा, डिप्टी सीएम शिंदे बोले-मीडिया से माफी मांगे
6 सांसद एकजुट, बगावत का दावा पूरी तरह झूठा,शरद पवार बोले:NCP में नहीं होगी टूट;सुप्रिया सुले ने भी कसा तंज
7 राम मंदिर दान चोरी मामला:दर्ज हुई पहली FIR,दो लोग किए गए गिरफ्तार,6 हिरासत में;चंपत राय और अनिल मिश्र दे सकते हैं ट्रस्ट से इस्तीफा
8 राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जिन पर केस दर्ज हुआ है,वे सभी छोटी मछलियां हैं। आशंका थी कि एफआईआर की आंच किसी बड़े तक नहीं पहुंचेगी,वैसा ही हुआ। ट्रस्ट के बड़े नाम चंपत राय और अनिल मिश्रा व निर्माण समिति के सहायक गोपाल राव का केस में कहीं कोई जिक्र नहीं है। साफ है कि फिलहाल उन्हें बचा लिया गया है।
9 अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस:विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी,बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
10 केतन मर्डर केस: ‘अगर मेरी बेटी ने केतन को मारा है तो उसी किले से फेंक दो’,सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान
11 अमेजन भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का निवेश करेगी,PM मोदी से मिले CEO एंडी जेसी;AI-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा,38 लाख नौकरियां मिलेंगी
12 चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुनिया भर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित रहने से आसपास की गतिविधियों पर नजर कम हो जाती है,जिससे सड़क दुर्घटनाओं,टकराव और गिरने जैसी घटनाओं का जोखिम बढ़ता है। जापान समेत कई देशों में ऐसे मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं
13 भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, विमेंस वर्ल्डकप में सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम;शेफाली का अर्धशतक,राधा ने 3 विकेट लिए
14 कोलकाता- जयपुर में तेज बारिश,सड़कें डूबीं,अस्पताल- दुकानों में पानी घुसा;MP के इंदौर के 15 पर्यटन स्थल बंद,यूपी और बिहार में हीटवेव
15 Earthquake: वेनेजुएला में 164 लोगों की मौत,971 घायल,सैकड़ों अब भी लापता
16 कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,गैर-घरेलू पैक्ड LPG पर लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाए
17 तेरहवीं के बाद घर लौटा ‘मृत’ युवक,नहर में मिला शव आखिर किसका था? पुलिस भी उलझी रहस्यमयी मामले में
18 राम मंदिर चंदा चोरी मामला:ट्रस्ट ने 6 कैशियर सहित 8 लोगों पर दर्ज कराई FIR
19 बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में बेटी निकली कातिल, लिव-इन-रिलेशनशिप का विरोध करने पर मां-पिता और बहन को चाकू से काटा
20 1 करोड़ 10 लाख लोगों की जबरिया कराई नसबंदी,जेपी नड्डा ने बिहार में कांग्रेस पर बोला हमला
21 NCERT के सिलेबस में 1975-1977 इमरजेंसी सेक्शन शामिल,कक्षा 9वीं को पढ़ाया जाएगा; इलेक्शंस चैप्टर में चुनाव आयोग की भी तारीफ
22 हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया,3 लोगों की मौत,रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे,5 गंभीर;मुहर्रम जुलूस में 200 लोग थे शामिल
23 कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम,दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने,टेंट-शेड उड़ने का खतरा;गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
24 हरदीप सिंह पुरी ने ईरान के तेल मंत्री से की तेहरान और नई दिल्ली के बीच ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
25 PoK:लोगों को भूखा रख-नौकरियां छीन विद्रोह को दबाने में जुटी शहबाज सरकार,17 दिन से पीओके में प्रदर्शन जारी
26 बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग:तलवारें लहराईं,कहां गए किसी को पता नहीं;सड़कों पर उतरी फोर्स
27 West Asia: दक्षिण लेबनान में IDF की गोलीबारी तीन की मौत;UN की एजेंसी ने रोकी होर्मुज में जहाजों की निकासी
28 मोदी ने वेनेजुएला में आये विनाशकारी भूकंप पर जतायी चिंता,हरसंभव मदद देने की जतायी इच्छा
29 तारातला गोदाम हादसा:मृतकों की संख्या 9 पहुंची,बचाव अभियान जारी, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
30 खत्म हुआ इंतजार:31 मार्च 2004 से पहले बने मकान अब होंगे आपके नाम,सरकार ने बदला 62 साल पुराना नियम!
31 PM मोदी का बड़ा ऐलान-तारातला गोदाम शेड हादसे के मृतकों को 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे
32 भारत की तीसरी जीत,बांग्लादेश को हराया,सेमीफाइनल में उम्मीदें कायम
33 अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन,3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
34 बिहार:प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया
35 वोटर लिस्ट SIR का एक साल,अब तक लगभग 6 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए
36 बिहार:राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरे हटाए गए
37 UP: राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो,देवरिया में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
38 तमिलनाडु CM ने PM मोदी से NLC इंडिया में हिस्सेदारी बेचने का फैसला रोकने की अपील की
39 आरा के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक के भाई चंदन तिवारी ने देर रात पुलिस द्वारा धमकाने और संदिग्ध गाड़ियों के मंडराने की पूरी शिकायत जांच करने आए पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा से की। इस पर जज साहब ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के रात में इस तरह आना बिल्कुल गलत है और वे इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करेंगे
40 अयोध्या चंदा चोरी मामला:सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया



