रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव में 22 जून की रात देवराज कुमार पर हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार, राजकुमार और संकित कुमार के रूप में हुई है इनमें से दो आरोपी भागलपुर जिले के रहने वाले हैं।
घटना के संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि विजयनगर निवासी देवराज कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान सोनू कुमार और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली।इस मामले में देवराज कुमार के बयान पर बरियारपुर थाना में कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 25 जून को बरियारपुर पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने सोनू कुमार के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।उसकी तलाशी में एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पूछताछ में सोनू ने घटना में शामिल दो अन्य साथियों के नाम बताए।सोनू के निशानदेही पर पुलिस ने भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर से राजकुमार और सबौर थाना क्षेत्र के मामलखा गांव से संकित कुमार को दबोच लिया। तलाशी में एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है पूछताछ के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।
बाइट – अभिषेक आनंद एसडीपीओ सदर मुंगेर



