रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 58 बोतल नेपाल निर्मित विदेशी शराव व एक बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के करही गांव का राजेंद्र सिंह के पुत्र दीपन कुमार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना के एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिलमिलिया और इजोत गांव के बीच गस्ती कर रहे थें। इस दौरान बाइक पर शराब लेकर जा रहे आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 58 बोतल नेपाली निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार शराबबंदी एवं मद्यनिषेध कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने दिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ बासोपट्टी थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ये अभीयान जारी रहेगा।



